Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: दहशतगर्दों ने जम्मू कश्मीर में धर्म के नाम पर खूनी खेल खेला है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है, जबकि 17 लोग जिन्दगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं। निश्चित रूप से ये भारतीय इंटेलीजेंस की बड़ी चूक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आतंकी हमले में उत्तराखंड के रहने वाले नीरज उधावनी की हत्या की गई है।
पहलगाम के बैसरन मैदान पर कश्मीर घूमने गए निहत्थे पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है, जिसमें एक नौसेना अधिकारी, केरल का एक पर्यटक और कई राज्यों और देशों के नागरिकों के साथ ही उत्तराखंड के नीरज उधावनी पुत्र प्रदीप कुमार शामिल हैं। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट घोषित किया गया है।