मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण और घिनौनी मानसिकता से पूरित है। यह मानवता पर हमला था, एक ऐसी सभ्यता पर चोट की गई जो सहिष्णुता, सहअस्तित्व और करुणा में विश्वास रखती है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: PM Modi put a halt on Indus Water Treaty
देहरादून: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है, जबकि 17 लोग जिन्दगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं। इस हमले के बाद भारत में हर कोई सन्न हो गया है. इस हमले के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है. इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण और घिनौनी मानसिकता से पूरित है।
PM Modi put a halt on Indus Water Treaty
बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को नरेंद्र मोदी सरकार ने देश पर हमला माना है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई सीसीएस की बैठक में सिंधु जल संधि रोकने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ भारत अब आगे नहीं ढोएगा. मोदी सरकार के इस फैसले को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उचित करार करते हुए पहलगाम आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान को चुकाने की बात कही है।
सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर पाकिस्तान को दिया ठोस जवाब
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण और घिनौनी मानसिकता से पूरित है। यह मानवता पर हमला था, एक ऐसी सभ्यता पर चोट की गई जो सहिष्णुता, सहअस्तित्व और करुणा में विश्वास रखती है। उन्होंने बताया कि सीसीएस की बैठक में आतंकवाद के खिलाफ लिए गए ऐतिहासिक और कठोर निर्णयों पर अब कार्यवाही शुरू हो चुकी है। इसी संदर्भ में भारत सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर पाकिस्तान को एक ठोस जवाब दिया है।
खून और पानी साथ नहीं बह सकता
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर पाकिस्तान को यह बात साफ तौर पर बता दी है कि अब खून और पानी दोनों एक साथ नहीं बह सकते। इस निर्णायक फैसले से आतंकवाद को पनाह और बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के मंसूबे चकनाचूर होंगे। इसी तरह अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने सहित अन्य फैसलों से भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उठाए गए ये साहसिक कदम आतंकवाद के खिलाफ भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को मजबूत करते हैं, साथ ही यह भी दर्शाते हैं कि भारत हर आतंकी हमले का प्रभावी जवाब देने के लिए तत्पर है।
मोदी के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान
सिंधु जल संधि पर रोक लगाने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तानी बौखला गए हैं। पहलगाम हमले के जवाब में भारत से इस जवाबी ऐक्शन के बाद पाकिस्तान में नागिरक और सैन्य नेतृत्व दोनों बिलबिला रहे हैं। पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित सिंधु नदी के पानी को लेकर भारत को गीदड़भभकी दे डाली और पाकिस्तान के परमाणु बम का डर दिखाने की कोशिश कर रहा है। उसने कहा कि अगर इस दरिया में पानी नहीं बहा तो फिर खून ही बहेगा।