हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पहुंची, और स्थानीय लोगों की मदद घायलों को कार से बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस टीम सभी घायलों को इलाज के लिए 108 की मदद से एसटीएच पहुंचाया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: 1 dead 6 injured in collision between two cars
हल्द्वानी: चोरगलिया इलाके में दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दोनों गाड़ियां आग के गोले में तब्दील हो गईं। इस हादसे में 1 की दर्दनाक छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
1 dead 6 injured in collision between two cars
जानकारी के अनुसार, रविवार यानि आज 35 वर्षीय विकास पुत्र लाल सिंह अपने परिवार के संग हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर आई-20 कार में जा रहे थे। विकास सिंह उत्तरप्रदेश के लखीमपुर निवासी हैं और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग लखीमपुर में तैनात हैं। वहीं आल्टो कार चालक बिजगड़ा झूलाघाट पिथौरागढ़ निवासी 52 वर्षीय पुष्कर सिंह गोवाडी पुत्र बहादुर सिंह और उनका 22 वर्षीय बेटा मयंक गोवाडी चोरगलिया से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। दानीबंगर इलाके में प्रतापपुर मोड़ के पास पहुँचते ही दोनों कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई।
1 की दर्दनाक मौत 6 लोग घायल
इस भीषण सड़क हादसे में ऑल्टो कार में सवार पुष्कर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनके बेटे मयंक बुरी तरह घायल हो गए। वहीं दूसरी कार (आई20) में सवार 35 वर्षीय विकास, उनकी 28 वर्षीय पत्नी रितु, 16 वर्षीय बेटी अनन्या, 5 वर्षीय बेटा सूरज और तीन साल की बेटी सुहिब गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों की हालत गंभीर
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पहुंची, पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से जैसे ही घायलों को कार से बाहर निकाला, उसी वक्त दोनों कारों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दोनों गाड़ियां आग के गोले में तब्दील हो गईं। कार में भीषण आग लगते हुए देखकर मौके पर हडकंप मच गया। पुलिस से सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल काबू पाया। पुलिस टीम सभी घायलों को इलाज के लिए 108 की मदद से एसटीएच पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी घायलों की हालत बेहद गंभीर है।