उत्तराखंड: खेत में बेहोश पड़ी मिली 7 वर्षीय मासूम, दुष्कर्म कर फरार हुआ दरिंदा

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी मासूम बच्ची खेत पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। बच्ची के मुंह और शरीर पर कई जगह चोट लगी हुई थी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
7 year old girl raped: 7 year old girl raped in Haldwani
Image: 7 year old girl raped in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची बेहोशी की स्थिति में नजदीकी खेत में पाई गई है। पीड़िता की मां ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।

7 year old girl raped in Haldwani

जानकारी के अनुसार, बुधवार यानि आज पीड़ित बच्ची की मां ने इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, वे फिलहाल के लिए हल्द्वानी में रह रहे हैं। बीते मंगलवार की रात उनकी सात वर्षीय बच्ची उनके पास सोई थी। लेकिन जब वे सुबह उठी तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। परिजनों ने सभी जगहों पर ढूँढा लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिल पाई। बच्ची को ढूँढते हुए जब वे खेत की ओर गए तो वहां देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी मासूम बच्ची खेत पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। बच्ची के मुंह और शरीर पर कई जगह चोट लगी हुई थी।

दुष्कर्म-अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज

परिजनों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जैसे ही सूचना मिली, पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर मौजूद साक्ष्यों को एकत्र किया। पुलिस ने इस मामले में डॉग स्क्वॉड की सहायता भी ली गई है। पुलिस टीम द्वारा फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की जांच की जाएगी।