आरोपी मुश्ताक ने पूजा की हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए धड़ को चादर में लपेटा और सिर को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया।
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Mushtaq murdered his live-in partner
उधमसिंह नगर: खटीमा थाना पुलिस टीम ने एक युवती की हत्या के भयावह मामले का खुलासा किया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर का सिर काटकर उसकी लाश नहर में फेंक दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता के धड़ मिलने के बाद इस मामले का खुलासा बीते बुधवार को हुआ है।
Mushtaq murdered his live-in partner
खटीमा थाना के इंस्पेक्टर एमएम दसौनी के अनुसार मृतका की बहन ने 19 दिसंबर, 2024 को गुड़गांव के सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुश्ताक को सितारगंज से हिरासत में लिया. हरियाणा पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए खटीमा ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी मुश्ताक ने अपराध स्वीकार किया और पुलिस को उस स्थान पर ले गई, जहां उसने युवती के शव को फेंका था। काफी खोजने के बाद पुलिस ने युवती का धड़ बरामद कर लिया है, जिसकी पहचान पीड़िता के भाई सुभाष ने उसके कपड़ों के एक टुकड़े से की है। पुलिस टीम द्वारा युवती के सिर की तलाश की जा रही है।
गुड़गांव में रहते थे गुड़गांव में
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो ड्राइवर का काम करता है. उसने बताया कि पूजा से उसकी मुलाकात हरियाणा जाते समय रुद्रपुर रोडवेज बस स्टेशन पर हुई थी। कुछ समय बाद वे दोनों गुड़गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लग गए। वहां पूजा अपनी बहन के साथ एक स्पा में काम करती थी। आरोपी मुश्ताक ने बताया कि कुछ समय बाद वो उत्तराखंड लौटा और पूजा को बताए बिना नवंबर 2024 में दूसरी महिला से शादी कर ली।
गला रेतकर धड़ अलग कर दिया
उसकी शादी के इस बारे में पूजा को पता लगने पर उसने उधम सिंह नगर आकर उससे बात की, इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत हुई। आरोपी मुश्ताक ने आगे बताया कि उसके बाद वो पूजा को बहला-फुसलाकर खटीमा के इस्लाम नगर में अपनी बहन के घर ले गया। फिर 16 नवंबर को उसे टनकपुर रोड पर नदन्ना नहर के पास अंडरपास पर ले गया, जहाँ उसने पूजा का गला रेतकर धड़ से सर अलग कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने पूजा की हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए धड़ को चादर में लपेटा और सिर को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया।
इंस्पेक्टर एमएम दसौनी ने बताया कि आरोपी मुश्ताक अहमद सितारगंज के गौरी खेड़ा गांव का मूल निवासी है, वहीं मृतका 32 वर्षीय पूजा विश्वास उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी की मूल निवासी थी।