उत्तराखंड: BKTC में नियुक्त किए गए नए अधिकारी, सीएम धामी ने 3 जिलों से चुने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

BKTC के कार्यक्षेत्र में विस्तार, तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन और समिति के कार्यों का कुशल संचालन और बेहतर समन्वय के लिए एक अध्यक्ष और एक से अधिक उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
बदरी-केदार मन्दिर समिति: New President and Vice President appointed in BKTC
Image: New President and Vice President appointed in BKTC

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बदरी-केदार मन्दिर समिति (BKTC) में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए है। इस बार अध्यक्ष के अतिरिक्त दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं ।

New President and Vice President appointed in BKTC

बदरी-केदार मंदिर समिति" के कार्यक्षेत्र में विस्तार, तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन और समिति के कार्यों का कुशल संचालन और बेहतर समन्वय के लिए एक से अधिक उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। पौङी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से स्थानीय जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज़ होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

हेमन्त द्विवेदी बने नए अध्यक्ष

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के हेमन्त द्विवेदी को BKTC में "अध्यक्ष" के पद पर नियुक्त किया गया है. वहीं चमोली जिले के ऋषि प्रसाद सती और रूद्रप्रयाग जिले के विजय कपरवाण को BKTC में उपाध्यक्ष" के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है।

सीएम धामी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेमन्त द्विवेदी को BKTC के अध्यक्ष पद पर, ऋषि प्रसाद सती और विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। इन दायित्वों के माध्यम से मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी सम्मानित पदाधिकारीगण अपने अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि से समिति के कार्यों को नई गति और दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि यह नई टीम भगवान बद्री-केदार के दिव्य धामों के प्रबंधन को और अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाएगी। सरकार की ओर से हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।