उत्तराखंड: पवनदीप राजन का कार एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल.. आईसीयू में भर्ती होने की खबरें

पवनदीप राजन आज सुबह अमरोहा में एक बड़ी कार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उन्हें पहले आईसीयू में भर्ती किया गया था और अब दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Pawandeep Rajan: Pawandeep Rajan injured in car accident
Image: Pawandeep Rajan injured in car accident

चम्पावत: मशहूर गायक पवनदीप राजन के फेंस और चाहने वालों के लिए बेहद की दुखद खबर सामने आ रही है। पवनदीप राजन की कार का अमरोहा में एक्सीडेंट हुआ है। इस हादसे में पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें पहले आईसीयू में भर्ती किया गया था और अब दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।

Pawandeep Rajan injured in car accident

जानकारी के अनुसार, इंडियन आइडल 12 के विजेता और मशहूर बॉलीवुड गायक पवनदीप राजन आज सोमवार को सुबह 3:40 बजे अमरोहा में एक बड़ी कार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। जानकारी मिली है कि उत्तरप्रदेश राज्य के अमरोहा में पवनदीप की कार एक कैंटर से टकराई। इस भीषण हादसे में पवनदीप राजन बुरी तरह घायल हुए हैं। हादसे के बाद पवनदीप राजन को पहले आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद उनकी गंभीर हालत हो देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

  • क्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़े

    Pawandeep Rajan injured in car accident
    Pic: 1/ 2
    Image: Pawandeep Rajan injured in car accident

    पवनदीप के साथ हुए हादसे खबर आने के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए हैं. फेंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए हैं, फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • बाएं पैर और दाहिने हाथ में आई हैं चोटें

    Pawandeep Rajan injured in car accident
    Pic: 2/ 2
    Image: Pawandeep Rajan injured in car accident

    उत्तराखंड के चंपावत जिले के निवासी पवनदीप राजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह गंभीर हालत में दिखाई दे रहे हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। इस हादसे के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है, लेकिन वीडियो से पता चलता है कि उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं।