उत्तराखंड: मुश्ताक ने धर्म छुपाकर की शादी, फिर कर डाली युवती की हत्या.. अब घर पर चला JCB

उत्तराखंड के मुश्ताक ने आरोपी ने युवती का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार, सितारगंज में हत्यारोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर..
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Love Jihad: Changed religion to marry girl then killed her
Image: Changed religion to marry girl then killed her

उधमसिंह नगर: सितारगंज क्षेत्र के पीलीभीत रोड स्थित एक गांव के रहने वाले समुदाय विशेष के युवक ने धर्म बदलकर दूसरे धर्म की युवती से विवाह किया फिर उसकी गला काटकर नृशंस हत्या कर दी।

Mushtaq Changed religion to marry girl then killed her

मामले में हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की तड़के प्रशासन ने हत्यारोपी युवक के घर को जेसीबी मशीन से नेस्तनाबूत कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक मुश्ताक ने दूसरे समुदाय की युवती से धर्म छुपाकर शादी की। इसके बाद आरोपी ने युवती का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका हरियाणा में काम करती थी, जिस वजह से इस मामले में हरियाणा पुलिस ने गुमशुदगी के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी वाहन चालक मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया।

  • जेसीबी मशीन से नेस्तानाबूत हुआ घर

    Changed religion to marry girl then killed her
    Pic: 1/ 1
    Image: Changed religion to marry girl then killed her

    सोमवार तड़के प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए आरोपी मुश्ताक अहमद के घर को जेसीबी मशीन से नेस्तानाबूत कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी और उसके परिजनों ने थारूलैंड की भूमि पर मकान बना लिया था। यह भूमि किसी जनजाति समाज के ग्रामीण के नाम थी, जो एसटी वर्ग के व्यक्ति हैं। युवती की मौत के मामले में हरियाणा गुरुग्राम पुलिस जांच कर रही है।