Uttarakhand Weather: आज इन 11 जिलों में बारिश के आसार, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का औरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है, वहीं 3 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 8 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 8 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू हुई बारिश का दौर अभी भी जारी हैं। आज भी राज्य के कई जिलों में आंधी, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का चेतावनी जारी की गई है। वहीं 3 जिलों के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारिश का ये दौर आगामी 13 मई तक जारी रहने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 8 May 2025

उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में इन दिनों बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफ़ान का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे गर्मी से राहत मिल रही है। बीते बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। देहरादून में भी सुबह के समय में तेज धूप खिली लेकिन दोपहर के बाद मौसम बदलने से बारिश हुई। प्रदेश में तेज बारिश होने के कारण गाड़-गदेरे और नदियों का पानी अचानक बढ़ रहा है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की और नदी-नालों और गाड़-गदेरों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज गुरुवार 8 मई को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का ये सिलसिला आगामी 13 मई तक जारी रह सकता है। 10 और 11 मई को प्रदेशभर में और 13 मई को 8 जिलों में बारिश होने का अनुमान है। आज देहरादून में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी उम्मीद है। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।