Uttarakhand Weather: इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और हवाएं चलने के आसार, 2 दिन के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश, अंधड़, ओलावृष्टि, और तेज हवाओं के चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 10 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 10 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश का दौर लगातार जारी है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के कारण काफी ठंड हो रही है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश तेज बारिश, अंधड़, हवाए चलने और ओलावृष्टि को लेकर येल्लो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 10 May 2025

उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में इन दिनों बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफ़ान का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे गर्मी से राहत मिल रही है। बीते शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मूसलधार बारिश हुई। प्रदेश में तेज बारिश होने के कारण गाड़-गदेरे और नदियों का पानी अचानक बढ़ रहा है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की और नदी-नालों और गाड़-गदेरों से दूर रहने की सलाह दी है। इन दिनों प्रदेश के चारों धामों सहित कई अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश, अंधड़, ओलावृष्टि, और तेज हवाओं के चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज 10 मई को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज 10 और 11 मई के लिए तेज बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन 5 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने और आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाने, कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

तापमान की स्थिति

बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।