भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते तनाव के कारण जवानों की छुट्टियां कैंसिल हो गई हैं, जवानों ने कहा कि देश के लिए छुट्टी तो क्या वह जान भी न्योछावर करने को तैयार हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Soldiers returned to duty after cancelling their leave
देहरादून: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते तनाव के कारण छुट्टी पर घर आए सेना के जवानों का ड्यूटी पर लौटना शुरू हो गया है। रात से सुबह तक बस अड्डे से कई फौजी अपने तैनाती स्थल की ओर रवाना हुए।
Soldiers returned to duty after cancelling their leave
जनपद नैनीताल के चोरगलिया के एक जवान की शादी पिछले बुधवार को हुई थी। रिसेप्शन की दावत भी नहीं हो पाई थी कि 24 घंटे के भीतर सेना ने उसे वापस बुला लिया। शादी के दो दिन बाद ही देश की सेवा का संकल्प लिए जवान बीते रात दस बजे घर से कश्मीर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। सैनिक के ताऊ, पूर्व सैनिक विनोद वारियाल ने बताया कि उनका भतीजा शुक्रवार रात को ही अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हो गया था। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो वे भी युद्ध में जाने के लिए तैयार हैं।
रात को ही रवाना हुए जवान
वहीं पिथौरागढ़ के नाचनी के निवासी एक सेना के जवान ने बताया कि रात करीब दस बजे उन्हें वापस लौटने का आदेश मिला। सैनिक ने बताया कि वो बीते 15 दिन पहले ही छुटी पर आया था। इसके अलावा, पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट के एक बीएसएफ जवान और भाटकोट के एक सेना के जवान को भी रात में लौटना पड़ा। ये तीनों जवान एक ही वाहन से रात में पहाड़ से हल्द्वानी तक पहुंचे। साथ में हल्द्वानी पहुँचने के बाद सुबह वे लोग बस से पठानकोट और कश्मीर के लिए रवाना हुए।
देश के लिए जान न्यौछावर करने को भी तैयार
गंगोलीहाट निवासी एक अन्य छुटी पर आए जवान ने बताया कि वे गुरुवार रात को एक शादी समारोह में नाच रहे थे। उसी दौरान उन्हें ड्यूटी पर वापस आने की कॉल आई। उसके तुरंत बाद जवान शादी से घर लौटे और रात को ही जम्मू के लिए रवाना हुए। उनका कहना है कि देश के लिए छुट्टी क्या वह जान भी न्योछावर करने को तैयार हैं। इनके अलावा मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा निवासी एक पैरा कमांडो जवान भी रात को ड्यूटी के लिए रवाना हुए।