Uttarakhand Weather: मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, आज भी प्रदेशभर में बारिश का अलर्ट

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि आज उत्तराखंड के सभी जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 12 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 12 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते काफी दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के कारण काफी ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 12 May 2025

उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में इन दिनों बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफ़ान का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मूसलधार बारिश हुई। इस मूसलाधार बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में तबाही मचा दी है। कोटद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से 11 साल की किशोरी की मौत गई। पिथौरागढ़ हाईवे पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया और गाड़ियों की कतार लग गई। इसके अलावा नैनीताल जिले में कुछ घंटे जोरदार बारिश हुई, वहीं शाम होते ही जिले के कई शहरों में तेज हवा चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज 11 मई को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उत्तराखंड के सभी जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती हैं. उत्तराखंड में 16 मई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। डॉ. बिक्रम सिंह ने इस मौसम में लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कुछ जगहों पर दोपहर और शाम के समय गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। आज देहरादून का अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

तापमान की स्थिति

बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।