Uttarakhand: पूर्व चालक ने पुत्र-पुत्री संग स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को पीटा, MD की चबाईं उंगलियां

पूर्व चालक गुरदयाल अपने पुत्र और पुत्री के साथ स्कूल आया और उसने एमडी व ट्रांसपोर्ट इंचार्ज के साथ गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Bright Start International Academy: School MD beaten by ex driver and family
Image: School MD beaten by ex driver and family

उधमसिंह नगर: स्कूल के पूर्व चालक ने अपने पुत्र व पुत्री के साथ स्कूल के अंदर घुसकर स्कूल के एमडी व ट्रांसपोर्ट इंचार्ज पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

School MD beaten by ex driver and family

कुंडा थाना क्षेत्र स्थित ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 5 मई की शाम करीब 5.20 बजे स्कूल का पूर्व चालक गुरदयाल अपने पुत्र और पुत्री के साथ स्कूल आया तथा गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर मौके पर पहुंचे स्कूल के एमडी सुमित कांबोज ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो गुरदयाल की पुत्री ने सुमित कांबोज के बाएं हाथ की अंगुलियां चबा लीं। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज और सुमित कांबोज ने बामुश्किल अपनी जान बचाई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।