Uttarakhand Weather: आज इन 4 जिलों में बारिश के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार आज 14 मई को उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश की संभावना है...
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 14 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 14 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बीते कई दिनों से बारिश देखी गई। लेकिन बीते दो दिनों से देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के चार जिलों में बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 14 May 2025

उत्तराखंड में कई दिनों से लगातार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में काफी ठंड हो रही है। वहीं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बीते दो दिनों से मौसम शुष्क रहने के कारण फिर से गर्मी बढ़ गई है। देहरादून सहित प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों के तापमान में फिर से वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन प्रदेश के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते मंगलवार को देहरादून में पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, इस भीषण गर्मी में फिर से लोगों का हाल-बेहाल होने लगा है। बारिश के कारण कई दिनों मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी से राहत मिल रही थी लेकिन अब फिर से मौसम शुष्क होने के कारण गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को प्रदेश के चार जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को राज्य के 4 जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के बाकी जिलों में आज मौसम शुष्क रह सकता है। राजधानी देहरादून में आज ज्यादातर आसमान साफ रहने का अनुमान है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।