मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 15 May 2025
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों जहाँ पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण ठंडक महसूस की जा रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है।
Uttarakhand Weather Update 15 May 2025
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रूककर बारिश होने के कारण काफी ठंड हो रही है। लेकिन प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी बढ़ गई है। देहरादून सहित प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों के तापमान में फिर से वृद्धि दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी के कारण दोपहर के समय लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इन दिनों से देहरादून सहित रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी उमस बढ़ रही है। लेकिन प्रदेश के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों काफी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरूवार को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज 15 मई को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और प्रति घंटा 40-50 किमी की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति
बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।