मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 9 जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और अंधड़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 17 May 2025
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी से फिलहाल राहत है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी से आंखों में होने वाली ड्राई आई की समस्या भी बढ़ती जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
Uttarakhand Weather Update 17 May 2025
उत्तराखंड में इन दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों बादल छाए रहने और बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल और तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई है। साथ ही कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी भी चल रही है। शुक्रवार को देहरादून और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुबह घने बादल छाए रहे और फिर तेज हवाओं के साथ दून में हल्की बारिश हुई। लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ होने से अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिली, जिससे उमस बढ़ने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और अंधड़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज 17 मई को प्रदेश के ज्यादातर पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और अल्मोड़ा जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के आसार हैं।
तापमान की स्थिति
बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।