Uttarakhand Weather Update: आज इन 5 जिलों में बारिश के आसार, अंधड़ और बिजली चमकने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 20 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 20 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी से फिलहाल राहत है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी से आंखों में होने वाली ड्राई आई की समस्या भी बढ़ती जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Update 20 May 2025

उत्तराखंड में इन दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों बादल छाए रहने और रुक-रूककर बारिश होने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दो दिनों में चमोली जिले में मूसलाधार बारिश का खौफनाक रूप देखने को मिल रहा है. जिले में कई जगहों पर तेज बारिश के तबाही मच दी. वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण उमस बढ़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण लोगों का हाल बुरा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में अगले तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज 20 मई को प्रदेश के 5 जिलों में वर्षा की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश और 30-40 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएँ चलने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चम्पावत उधम सिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 कि.मी./घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बादल बनने के बाद हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। आज देहरादून में अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

तापमान की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार बीते सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।