Uttarakhand Weather Update: आज इन 5 जिलों में बारिश के आसार, तेज हवाएं चलने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज 21 मई को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 21  May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 21 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी से फिलहाल राहत है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 21 May 2025

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बीते कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। बीते दो दिन से कुछ पहाड़ी जिलों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि आफत बन गई। लेकिन देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में इन दिनों तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी के कारण आंखों में होने वाली ड्राई आई की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इस भीषण गर्मी में फिर से लोगों का हाल-बेहाल होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज 21 मई को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 5 जिलों में वर्षा की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहावना बना रह सकता है। देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। देहरादून में आज मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। शाम के समय आकाशीय बिजली चमकने और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

तापमान की स्थिति

बीते मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।