Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: सिड़कुल सितारगंज की एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
ग्राम सिसैया थाना झनकईया निवासी 28 वर्षीय देवानंद पुत्र आसकरन सितारगंज स्थित सिडकुल की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। उसी फैक्ट्री में उसका बड़ा भाई विजय भी काम करता है। सोमवार को दोपहर 2 बजे की शिफ्ट में देवानंद फैक्ट्री नहीं पहुंचा। जब न आने का कारण पूछने के लिए फो किया तो उसका फोन भी स्विचऑफ था। विजय ने अपने भांजे को उसके कमरे पर भेजा। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, जिसकी सूचना उसने विजय को दी।
विजय जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि देवानंद कमरे में बेहोश पड़ा था। देवानंद को अन्य लोगों की सहायता से उसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने जहर की संभावना जताई और उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने बेहोश देवानंद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक की शादी मार्च 2024 में जिला पीलीभीत में हुई थी। इस बीच, परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके मायके के लोगों पर युवक को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।