Uttarakhand Weather Update: आज इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश, तूफ़ान और बिजली चमकने की संभावना है......
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 22 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 22 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में निरंतर हो रही वर्षा ने लोगों की कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है। भारी बारिश के कारण नदियाँ और नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आज फिर से बारिश की संभावना व्यक्त की है और भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 22 May 2025

उत्तराखंड में मौसम ने फिर से बदलाव किया है, पिछले दिन प्रदेश में बारिश का प्रकोप देखा गया। बुधवार सुबह बूंदाबांदी हुई थी तो दिन चढ़ने के साथ मौसम खुल गया, हालाकि बादल रोजाना की तरह छाए हुए थे। शाम करीब चार बजे तेज बारिश शुरू हो गई, बारिश का क्रम लगभग दो घंटे जारी रहा। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट के खरादी में तेज बारिश के कारण मलबा आ गया। मार्ग पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहन फंस गए। वहीं, नैनीताल जिले के रामनगर में ओले गिरने से कई लोग घायल हो गए। पिथौरागढ़ के मदकोट तल्ला बाजार में पीपल के पेड़ की टहनी टूटने से 1 बाइक और 3 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ बारिश और तेज़ बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने के आसार हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, साथ ही 30-50 किमी/घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आस-पास रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।