Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: अभिनेत्री और निर्माता आरुषि निशंक ने दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म फेस्टिवल कांस फ़िल्म फेस्टिवल में इस बार कांस में डेब्यू किया है। आरुषि निशंक ने अपने रेड कार्पेट कांस वॉक पर फैब्रिक वेस्ट से बना गाउन पहनकर वैश्विक पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने इस बार कांस में डेब्यू किया। आरुषि निशंक ने अपने रेड कार्पेट कांस वॉक पर केवल ग्लैमर ही नहीं, बल्कि अपनी ड्रेस के माध्यम से एक वैश्विक संदेश भी दिया। उन्होंने अपने कांस में डेब्यू के दौरान फैब्रिक वेस्ट से बना गाउन पहना था।