Uttarakhand Weather Update: आज इन 6 जिलों में बारिश के आसार, बिजली चमकने और अंधड़ का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है.....
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 23 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 23 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम पहाड़ों में बारिश और मैदानों में तेज़ हवाओं के चलते करवट ले रहा है। कई पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश आफत बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 23 May 2025

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कुछ क्षेत्रों हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो रहा है. लेकिन कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश आफत बन रही है। बीते गुरूवार को देहरादून सहित ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा और तेज धूप खिली रही. जिससे मैदानी क्षेत्रों भीषण गर्मीं के कारण लोगों को परेशानी हुई. वहीं गुरूवार को राज्य चार धाम और उसके आस-पास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन कुमाऊं के कई पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज 5 मई को प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आज प्रदेश के नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार पड़ने और अंधड़ चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।