Uttarakhand Weather Update: आज इन जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 24 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 24 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से कई पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश आफत बन रही है। बीते शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 24 May 2025

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम बूंदाबांदी के चलते सुहावना बना हुआ है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कुछ क्षेत्रों हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो रहा है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश आफत बन रही है। बीते शुक्रवार को देहरादून सहित ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा और तेज धूप खिली रही। जिससे मैदानी क्षेत्रों भीषण गर्मीं के कारण लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। राज्य के रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा, इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इस स्थिति के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे, शाम तक कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है और हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने पूर्वानुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।