हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सितारगंज उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। सितारगंज उप जिला अस्पताल में डॉक्टर ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Woman dies tragically in road accident
उधमसिंह नगर: घर से बाजार जाते समय स्कूटी सवार ननद-भाभी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ननद की दर्दनाक मौत हो गई और भाभी कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गई। कुसुम को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Woman dies tragically in road accident
बीते रविवार 25 मई को बरुआबाग निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मी राणा पत्नी अमिताभ सिंह राणा अपनी भाभी कुसुम राणा पत्नी हरीश सिंह के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से सितारगंज बाजार की ओर जा रही थी। उसी दौरान बमनपुरी गांव के पास एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की स्कूटी के पुर्जे-पुर्जे अलग हो गए. इस हादसे में दोनों ननद-भाभी सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए।
डॉक्टर ने लक्ष्मी को किया मृत घोषित
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सितारगंज उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। सितारगंज उप जिला अस्पताल में डॉक्टर ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कुसुम का प्राथमिक इलाज किया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। इस हादसे में एक चार साल की बच्ची के सर से माँ का साया छीन गया।
4 साल की मासूम के सर से छूटा माँ का साया
परिजनों के अनुसार, मृतका लक्ष्मी का मायका बरुआबाग में स्थित है। उसका पति अमिताभ आईटीबीपी का जवान है और वर्तमान में हैदराबाद में तैनात है। लक्ष्मी और अमिताभ की एक चार साल की बेटी भी है। परिजनों ने बताया कि अमिताभ अवकाश पर आने वाले थे, लेकिन उसी दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण उनका अवकाश रद्द कर दिया गया था।