पीड़ित का कहना है कि इस बीच उनके मोबाइल पर कोई संदेश या ओटीपी नहीं आया, और उनके खाते से लाखों रूपये गायब हो गए।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Cyber fraud of 5 lakh 95 thousand rupees
उधमसिंह नगर: खटीमा में पीड़ित के फोन ओटीपी और मैसेज आए बिना खाते से 5.95 लाख रूपये गायब हो गए। परेशान पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।
Cyber fraud of 5 lakh 95 thousand rupees
जानकारी के अनुसार, पीड़ित संतोष गुप्ता ने इस मामले में खटीमा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वो वार्ड 14 टनकपुर रोड के निवासी है और ओम ट्रेडर्स का मालिक है। पीड़ित ने बताया कि उनका बंधन बैंक में खाता है। 21 मार्च 2025 को एक व्यक्ति द्वारा उनके खाते में ऑनलाइन धनराशि भेजी गई थी, लेकिन उनके फोन में पेमेंट का कोई संदेश नहीं आया. जिसके बाद पीड़ित खाते की जांच करने बैंक में पहुंचा।
कोई संदेश या ओटीपी नहीं आया
बैंक में पता का करने पर उन्हें यह जानकारी मिली कि बीते 13 मार्च 2025 से उनके खाते से लगातार रुपये निकाले जा रहे हैं। इतने दिनों में साइबर ठगों ने उनके खाते से करीब 5.95 लाख रूपये हड़प लिए हैं। लेकिन पीड़ित का कहना है कि इस बीच उनके मोबाइल पर कोई संदेश या ओटीपी नहीं आया। उन्होंने कहा कि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई।
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।