Weather News: आज उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बारिश के आसार, तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना है....
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 31 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 31 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों लगातार लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने आज पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 31 May 2025

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है, कभी तेज धूप तो कभी तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ पर्वतीय जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं। मौसम विभाग ने आज पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। आज भी प्रदेश के पहाड़ी से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बादल छाए हुए हैं। बीते गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह भी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार को आसमान में दिनभर बादल मंडराने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हुई।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार 31 मई को प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आज नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। देहरादून सहित हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रह सकता है। उत्तराखंड में आज 31 मई से 2 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंत नगर का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।