केदारनाथ: 30 दिन में साढ़े 6 लाख यात्रियों ने किये दर्शन, 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

2 मई 2025 को केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद से धाम में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, 30 दिनों में 6.50 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Chardham Yatra: 16 lakh devotees reach Chardham
Image: 16 lakh devotees reach Chardham

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। चारों धामों में यात्रियों की अच्छी खासी संख्या पहुँच रही है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

16 lakh devotees reach Chardhams

अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा कर चुके हैं। खासतौर पर केदारनाथ धाम में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, महज 30 दिनों में 6.50 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं। 2 मई को केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद से धाम में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, और आने वाले दिनों में इस साल यह संख्या सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अब तक 16 लाख 45 हजार से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

सड़कें दुरुस्त - यात्रा चुस्त

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा को लेकर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं में अपार श्रद्धा है। उत्तराखंड सरकार और उसका स्वास्थ्य विभाग ने इस साल चार धाम यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष तैयारी की है, यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। इस वर्ष भारी बारिश के बावजूद इतनी संख्या में श्रद्धालु अगर चारों धाम पहुंचे हैं तो इसमें सरकार की परिवहन और सड़कों में की गई तैयारियों की विशेषरूप से बड़ी भूमिका है।