उत्तराखंड: नाबालिग दिव्यांग भाइयों के साथ बोर्डिंग स्कूल में दरिंदगी, CCTV से सामने आई हकीकत

महिला ने तहरीर में बताया कि उनके दो मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग बेटों एक बोर्डिंग स्कूल के वार्डन ने मारा-पीटा, सिगरेट से दागा और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया है...
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Students Sexual Harassment: Minor brothers sexually abused and beaten up in boarding school
Image: Minor brothers sexually abused and beaten up in boarding school

देहरादून: देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में वार्डन ने दो मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग भाइयों के साथ यौन उत्पीड़न कर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की, ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी की DVR को कब्जे में लिया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Minor brothers sexually abused and beaten up in boarding school

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी कि बीते शुक्रवार 30 मई को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने तहरीर में बताया कि उनके दो मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग बेटों एक बोर्डिंग स्कूल के वार्डन ने मारा-पीटा, सिगरेट से दागा और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया है। उन्होंने बताया कि बीते अप्रैल महीने में उन्होंने देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में अपने दोनों नाबालिग बच्चों का एडमिशन कराया था। बच्चों का एडमिशन कराने के बाद से वे अब तक अपने बच्चों से केवल एक-दो बार ही बात कर पाई हैं।

पीड़ित बच्चों ने मां को बताई आपबीती

पीड़ित बच्चों की माँ ने बताया कि आज यानि 30 मई को जब वे अपने बच्चों से मिलने गई तो, बच्चे बहुत डरे-घबराए हुए थे। माँ ने जब बच्चों से इसका कारण पूछा तो बच्चों ने आपबीती सुनाई। नाबालिग बच्चों बताया कि उनके स्कूल, हॉस्टल का वार्डन उनके साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट करता है। बच्चों की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद वे शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंची। पीड़ित बच्चों की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी वार्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

पुलिस ने स्कूल और हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी वार्डन की क्रूरता सामने आई। आरोपी वार्डन द्वारा छात्रों के साथ की गई क्रूरता सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग दिव्यांग बच्चों के बयान लेने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। आरोपी वार्डन की पहचान मोनू पाल, निवासी थाना सादियाबाद, गाजीपुर हाल पता कारगी चौक के नाम से हुई है। बीते रविवार को पुलिस ने आरोपी मोनू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।