देहरादून में हरियाणा के पर्यटकों की गुंडागर्दी, पति-पत्नी और बच्चे को सरेआम किया टारगेट.. Video

देहरादून के राजपुर रोड पर हरियाणा के पर्यटकों की बदतमीजी और गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नशे में धुत कुछ लोग देहरादून की राजपुर रोड पर शांति से चलते पति-पत्नी और बच्चे को टारगेट करते दिख रहे हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Hooliganism by tourists: Hooliganism by tourists from Haryana in Dehradun
Image: Hooliganism by tourists from Haryana in Dehradun

देहरादून: देहरादून पुलिस चाहे जितनी भी अपनी पीठ थपथपाती रहे, एक बात सच है कि देहरादून में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था का कोई भी डर गुंडों और बदमाशों में तो नहीं दिखता। एसएसपी अजय सिंह की कार्य शैली पर भी यह एक बड़ा सवाल है।

Hooliganism by tourists from Haryana in Dehradun

क्या एक परिवार देहरादून के राजपुर रोड पर चल भी नहीं सकता? वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि हरियाणा नंबर की गाड़ी जिसमें कुछ लोग भरे पड़े हैं, पति-पत्नी और एक छोटा बच्चा जो शायद अपनी ही बातों में मगन है, को ओवरटेक करते वक्त पहले तो गाड़ी स्वयं ही भिड़ा देते हैं, फिर महिला और बच्चे को देखकर भी इनका दिल नहीं पसीजता। जबरदस्ती पांच-छह युवक वाहन सवार को बीच सड़क पर ट्रैफिक रोककर लड़ने के लिए ललकार रहे हैं। पुलिस प्रशासन को सोचना चाहिए कि उनके क्षेत्र में यह किस तरह की अराजकता का माहौल है, इस परिवार की जगह किसी पुलिसकर्मी का भी परिवार भी हो सकता था।

डर का सबब बनतीं वारदातें

बाहर से आने वाले पर्यटक देहरादून की शांति भंग करते आए हैं। यहां मौज मस्ती के लिए शराब में धुत पहुंचने वाले पर्यटक अक्सर यहां की शांत वादियों में जहर घोलते रहे हैं। उत्तराखंड की राजधानी में सरकारी तामझाम की ठीक नाक के नीचे हो रही ये अराजकता कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही है। देहरादून की सड़कों पर अब अक्सर दिखाई पड़ने वाले लड़ाई-झगड़े आम नागरिकों के डर का सबब बने बैठे हैं। शिक्षा का हब माने जाने वाले देहरादून की पहचान बदल रही है। ये वीडियो देखिए..

  • Youtube सब्सक्राइब करें: