Uttarakhand News: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, बस और टैक्सी की भीषण टक्कर.. 6 घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुए हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो यात्रियों को हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है....
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
bus and taxi collision: Collision between bus and taxi in Devprayag
Image: Collision between bus and taxi in Devprayag

टिहरी गढ़वाल: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पास आज दोपहर को एक बस और कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हड्डियों में फ्रैक्चर आया है।

Horrible collision between bus and taxi in Devprayag

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने जानकारी दी कि देवप्रयाग में रघुनाथ होटल के पास हिमगिरी की एक बस और एक आर्टिगा टैक्सी की जोरदार टक्कर हुई है। उन्होंने बताया कि हिमगिरी की बस श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही थी और टैक्सी ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टैक्सी में सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो के हड्डियों में फ्रैक्चर आया है। बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक भजनलाल रुद्रप्रयाग का निवासी है. भजनलाल द्वारा अचानक ही गाड़ी को गलत साइड में मोड़ा गया जिस कारण ये हादसा हुआ है।

दो यात्रियों को हड्डियों में फ्रैक्चर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैक्सी कार अचानक रॉन्ग साइड में आ गई, जिससे सामने से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई। आर्टिगा टैक्सी के चालक सहित उसमें सवार कुल छह लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। जिनमें से दो यात्रियों को हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है, अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर देवप्रयाग के अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान दिल्ली के दो अलग-अलग परिवारों के सदस्यों के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड की यात्रा पर आए थे।

क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे किया

मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे हटवा दिया। जिसके बाद ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।