Weather News: उत्तराखंड में आज फिर सताएगी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.....
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Weather Update 4 June 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 4 June 2025

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आज सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं और ठंड का अहसास हो रहा है।

Uttarakhand Weather Update 4 June 2025

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है, आज मंगलवार को सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। जहां जून के महीने में आमतौर पर गर्मी का प्रकोप देखने को मिलता है, वहीं इस बार पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण ठंड महसूस हो रही है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते मंगलवार को चमोली जिले के हेमकुंड साहिब सहित कई उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। पहाड़ों में बर्फबारी होने के कारण ठंड में काफी इजाफा हुआ है। देहरादून और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बीते मंगलवार से ही मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार 4 मई को भी उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी जिलों तक बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चम्पावत जिलों के के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में बारिश, बिजली चमकने और प्रति घंटा 40-50 किमी की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ तेज़ बारिश की संभावना है। वहीं, शाम या रात को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज देहरादून का अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।