यहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी का अपने बॉयफ्रेंड सहित कई लोगों से दुष्कर्म करवाया है....
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Mother got her own minor daughter raped
हरिद्वार: क्या ऐसी भी मां होती है? धर्मनगरी हरिद्वार में एक ऐसा शर्मनाक और दिल दहलाने वाला मामला उजागर हुआ है, जिसपर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी का कई लोगों से दुष्कर्म करवाया है। पुलिस ने इस घिनौनी हरकत की आरोपी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
Mother got her own minor daughter raped
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जनपद के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को अपनी ही बेटी का दुष्कर्म करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित नाबालिग के बच्ची के पिता ने अपनी आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष है। उन दोनों पति-पत्नी के आपस में काफी समय से विवाद चल रहा था। करीब एक महीने से उनकी 13 साल की नाबालिग बेटी अपने उनके साथ ही रह रही है।
हैवान मां ने कई लोगों से करवाया दुष्कर्म
पीड़िता के पिता ने आगे बताते हुए कहा कि कुछ दिन से उनकी बेटी के गुमसुम रह रही थी, जिस पर उन्होंने बेटी से उसका कारण पूछा। उनके बार-बार पूछने के बाद पीड़ित बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य कई व्यक्तियों से उसके साथ घिनौनी हरकत करवाई है। बेटी के मुंह से ये सब सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी पत्नी के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।
बॉयफ्रेंड के होटल से हुई महिला गिरफ्तार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हरिद्वार में उसके बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल के होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित ने हरिद्वार शिवमूर्ति चौक के निकट एक होटल लीज पर लिया हुआ है। आरोपी महिला अपने पति के साथ हुए विवाद के बाद उसके ही होटल में रह रही थी।
पार्टी से प्राथमिक सदस्यता निरस्त
पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया है कि उसकी मां कई बार घूमने के बहाने उसे सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत अन्य कई जगहों पर लेकर गई। उन जगहों पर जाकर सुमित पटवाल और अन्य व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते थे। भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी नेत्री की भाजपा पार्टी से प्राथमिक सदस्यता निरस्त की गई है।