Uttarakhand Weather: केदारनाथ धाम में बर्फबारी, आज उत्तराखंड के 11 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Weather Update 5 June 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 5 June 2025

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड में आज तेज बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम के अनुसार आज राज्य के 11 जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 5 June 2025

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। बीते बुधवार को हेमकुंड साहिब, केदारनाथ समेत आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश के चलते ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस की कमी बनी हुई है। उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज 5 जून को उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में गर्जन के साथ तेज बारिश और हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी शुक्रवार 6 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

तापमान की स्थिति

बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंत नगर का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।