Uttarakhand News: केदारनाथ धाम में चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, 18 फोन और कैश भी बरामद

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी गौरीकुंड सूरज कंडारी के नेतृत्व में उस स्थान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने तीनों नेपाली मूल के आरोपियों को चोरी की योजना बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया......
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Theft in Kedarnath Dham: Thieves arrested in Kedarnath Dham
Image: Thieves arrested in Kedarnath Dham

रुद्रप्रयाग: पुलिस ने केदारनाथ यात्रा के पड़ाव गौरीकुंड में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन नेपाली युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Thieves arrested in Kedarnath Dham

जानकारी के अनुसार, पुलिस को कुछ गुप्त सूचनाएं मिली थी कि गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव क्षेत्र में टिनशेड के पीछे कुछ संदिग्ध नेपाली लोग छिपे हुए हैं। सूचना मिली थी उनके पास कुछ संदिग्ध औजार हैं। वे लोग इन औजारों का उपयोग केदारनाथ यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर बने टिन शेड आदि को काटने और तोड़ने के लिए करते हैं। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी गौरीकुंड सूरज कंडारी के नेतृत्व में उस स्थान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने तीनों नेपाली मूल के आरोपियों को चोरी की योजना बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुंडीर ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपियों में नरेन्द्र हमाल, ग्राम-गांव पालिका हीमा वार्ड नं0-7, थाना जुगाडा, जिला जुमला आंचल कर्णाली नेपाल के मूल निवासी हैं और दीपेन्द्र शाही, ग्राम पालिका महाबे वार्ड नं0-1, थाना पद्मघाट, जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल के निवासी हैं।

चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद

पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के पास से चोरी और टेंट काटने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के रूप में 3 सर्जिकल ब्लेड, 1 प्लास्टर और 1 लोहे का सरिया बरामद किया गया है। इसके अलावा एक बैग में 18 मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये की नकद राशि भी प्राप्त हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने केदारनाथ में विभिन्न टेंटों को काटकर ये सब सामान चोरी किया है, वे इस सामान को नेपाल में बेचने की योजना बना रहे थे।