उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप, 2 लोगों की दर्दनाक मौत.. 1 बुरी तरह घायल

हादसे के दौरान पिकअप वाहन में ड्राइवर सहित 3 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarkashi Road Accident: 2 people died in Uttarkashi road accident
Image: 2 people died in Uttarkashi road accident

उत्तरकाशी: मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर कल देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हुआ है।

2 people died in Uttarkashi road accident

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 6 जून ओ देर शाम करीब 8:30 बजे जिला उत्तरकाशी के तहसील मोरी अंतर्गत मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल यहां, एक पिकअप वाहन संख्या UK 16CA 2248 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जानकारी मिली कि हादसे के दौरान वाहन में ड्राइवर सहित 3 लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल व्यक्ति हायर सेंटर देहरादून रेफर

मौके पर पहुंची टीम ने घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज किया, उसके बाद व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर किया गया है। हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पहचान 31 वर्षीय प्रमोद राणा, पुत्र दौलत सिंह, निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी के रूप में हुई है। वहीं इस भीषण हादसे में 40 वर्षीय जगदीश चौहान, पुत्र हरि किशन, निवासी ग्राम मोड़ा, तहसील मोरी और 42 वर्षीय जयपाल सिंह, पुत्र बालम सिंह, निवासी बलावट, तहसील मोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया है।

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक

क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि मोरी बैरियर से 100 मीटर आगे त्यूनी रोड़ की तरफ आ रहा एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें दो लोगों की मौके पर की मृत्यु हो गई है । एक गंभीर घायल को हायर सेंटर देहरादून को रेफर किया है। उन्होंने बताया है कि हादसे की सूचना मिलते ही वे स्वयं भी घटना स्थल पर पहुंचे।