वर्कशॉप में आग लगने से खड़ी 3 गाड़ियाँ (स्विफ्ट डिजायर, अल्टो, सेंट्रो कार) पूरी तरह से जल गईं। वर्कशॉप के मालिक मनोज नेगी ने बताया कि इस हादसे में गाड़ियों के जलने के अलावा, उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Fire broke out in a workshop in Gairsain
चमोली: गैरसैंण की सीमा पर स्थित व्यास गंगा के निकट गाड़ियों के वर्कशॉप में बीती रात एक भयंकर आग लग गई। वर्कशॉप के भीतर कई खड़ी गाड़ियां आग की लपटों में आकर पूरी तरह से जल गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
Fire broke out in a workshop in Gairsain
जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 3 बजे के चमोली जिले के गैरसैंण की सीमा पर स्थित व्यास गंगा के निकट गाड़ियों के वर्कशॉप में भीषण आग लगी। स्थानीय लोगों ने जब आग की लपटों को देखा तो गैराज मालिक मनोज नेगी के पिता त्रिलोक सिंह नेगी को दी। सूचना मिलते ही वे लोग घटना स्थल पर पहुंचें। लेकिन तब तक वर्कशॉप में सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी भी नगर पंचायत की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर मौजूद लोग आग को बुझाने की नाकाम कोशिश करते रहे।
कड़ी-मशक्कत से पाया काबू
सूचना मिलने पर गैरसैंण फायर ब्रिगेड की टीम और मेहलचोरी चौकी पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वर्कशॉप के अंदर कई खड़ी गाड़ियां जलकर खाक हो चुकी थी। वहीं गनीमत ये रही कि इस भीषण आग में किसी को भी जान की हानि नहीं हुई। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, इसकी जांच की जा रही है।
वर्कशॉप मालिक को लाखों का नुकसान
भीषण आग लगने के कारण वर्कशॉप पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है, जिससे गैराज के मालिक को भारी नुकसान हुआ है। वर्कशॉप में आग लगने से खड़ी 3 गाड़ियाँ (स्विफ्ट डिजायर, अल्टो, सेंट्रो कार) पूरी तरह से जल गईं। वर्कशॉप के मालिक मनोज नेगी ने बताया कि इस हादसे में गाड़ियों के जलने के अलावा, उन्हें लगभग 30 से 40 लाख का खुद का नुकसान भी हुआ है। उन्होंने इस घटना के संबंध में गैरसैंण थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने उपजिलाधिकारी गैरसैंण से बातचीत कर नुकसान का आकलन करने और वर्कशॉप के मालिक को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।