उत्तराखंड: देह व्यापार के गंदे खेल में मंगेतर भी थी शामिल, स्पा सेंटर में 5 गिरफ्तार.. सरगना फरार

पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं स्पा-सेंटर का मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया.....
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Prostitution in SPA Center: 5 arrested in SPA Center prostitution
Image: 5 arrested in SPA Center prostitution

रामनगर: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और थाना गंगनहर की संयुक्त टीम ने रामनगर चौक पर स्थित "स्पा सेंटर 20-20" पर छापा मारकर देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। मौके से टीम ने चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

5 arrested in SPA Center prostitution

पुलिस के रामनगर चौक पर स्थित "स्पा सेंटर 20-20" की पुलिस के पास गुप्त शिकायतें आ रही थी। जिनके आधार पर आज गुरूवार 12 जून हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और थाना गंगनहर की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से रामनगर चौक पर स्थित "स्पा सेंटर 20-20" पर छापा मारकर देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। इस पूरे अभियान की अगुवाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की उप निरीक्षक राखी रावत और उप निरीक्षक देवेंद्र रावत ने की, जिनके साथ गंगनहर थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि हुई।

अवैध धंधे का मुख्य सरगना फरार

पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं स्पा-सेंटर का मुख्य संचालक आरोपी गुरमीत सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि मौके से गिरफ्तार की गई युवतियों में एक युवती स्पा-सेंटर का संचालक फरार आरोपी गुरमीत सिंह की मंगेतर है। फरार आरोपी गुरमीत सिंह, सहारनपुर, उत्तरप्रदेश का निवासी है। बताया जा रहा कि आरोपी गुरमीत इस देहव्यापार के अवैध धंधे का मुख्य सरगना है।

आपत्तिजनक सामग्री बरामद

पुलिस टीम फरार आरोपी गुरमीत सिंह की तलाश में जुटी है। वहीं गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सौरभ सैनी के रूप में हुई है। आरोपी सौरभ सैनी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का निवासी है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री जैसे नकदी, कॉन्डम और मोबाइल फोन आदि भी बरामद किए हैं।