उत्तराखंड: इनोवा और बाइक की जोरदार टक्कर में व्यक्ति की दर्दनाक मौत, मासूम बुरी तरह घायल

देहरादून-पांवटा साहिब मुख्य राजमार्ग पर टैक्सी वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई...
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Horrible Road Accident : Horrible Accident on Dehradun-Paonta Sahib Road
Image: Horrible Accident on Dehradun-Paonta Sahib Road

देहरादून: देहरादून-पांवटा साहिब मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक टैक्सी वाहन इनोवा और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Horrible accident on Dehradun-Paonta Sahib road

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को देहरादून-पांवटा साहिब मुख्य राजमार्ग पर आदूवाला गांव के पास एक टैक्सी वाहन और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर चौकी को दी। हादसे की सूचना मिलते हुए हरबर्टपुर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर देखा की एक टैक्सी वाहन इनोवा संख्या PB 1 C 2425 और बाइक संख्या UK 07 FW 6951 की टक्कर हो हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी की टैक्सी के आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया और बाइक भी बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत

इस सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और वहीं बाइक सवार एक अन्य छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल बच्चे को छोटे बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी मिली है कि बच्चे के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। घायल बच्चे का फिलहाल इलाज चल रहा है। हादसे में बाइक सवार जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसकी पहचान 30 वर्षीय राजुल पुत्र, अयूब, निवासी तिमली (विकासनगर) के नाम हुई है।

गलत साइड में बाइक चलाने से हुआ हादसा

पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक राजुल के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच के अनुसार राजुल गलत साइड से बाइक चला रहा था। जिस कारण से ये दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा फिलहाल इस हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं हादसे का शिकार हुए दोनों वाहनों टैक्सी वाइन इनोवा और बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।