देहरादून: भारतीय सेना की शान बढ़ाएंगे 419 युवा आर्मी अफसर, 451 जेंटलमैन कैडेट्स हुए IMA से पासआउट

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड के बाद 419 जांबाज अफसर भारतीय सेना में शामिल हुए हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
IMA passing out parade: IMA passing out parade in Dehradun
Image: IMA passing out parade in Dehradun

देहरादून: भारतीय सेना के लिए आज शनिवार का दिन बेहद खास है। दिल में देशभक्ति का जुनून लिए 419 युवा अफसर आज भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इन सभी अफसरों ने शपथ ग्रहण कर भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से भारतीय सेना का हिस्सा बने। इसके साथ ही नौ मित्र देशों के 32 कैडेट भी पासआउट हुए।

IMA passing out parade in Dehradun

देहरादून में आज शनिवार 14 जून को आयोजित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड के बाद 419 जांबाज अफसर भारतीय सेना में शामिल हुए हैं। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर आज सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड की शुरुआत हुई। इसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों ने ड्रिल स्क्वायर पर अपना-अपना स्थान ग्रहण किया। उसके बाद 6 बजकर 42 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए परेड मैदान में पहुंचे।

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने किया परेड का निरीक्षण

श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने इस भव्य पासिंग आउट परेड में रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में भाग लिया और परेड को सलामी दी। श्रीलंका के सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण करते हुए कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। श्रीलंका के सेना प्रमुख खुद 1990 में भारतीय सैन्य अकादमी के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में रिव्यूइंग ऑफिसर बनकर आने पर उनकी पुरानी यादें भी ताजा हुईं।

मित्र राष्ट्रों के 32 जेंटलमैन कैडेट्स

पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में 419 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय सेना में शामिल हुए हैं। जिनमें से कुल 451 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए, जिनमें भारत के 9 मित्र राष्ट्रों के 32 जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल हैं। । इसके बाद पीपिंग और ओथ सेरेमनी के साथ 156वें नियमित कोर्स और 139वें तकनीकी स्नातक कोर्स के कुल 451 जेंटलमैन कैडेट सेना में शामिल हुए।

अनिल नेहरा ने प्राप्त किया स्वॉर्ड ऑफ ऑनर

इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया। जिनमें से अनिल नेहरा को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल, रोनित रंजन को गोल्ड मेडल, अनुराग वर्मा को ब्रॉन्ज मेडल, कपिल को टीईएस सिल्वर, आकाश भदौरिया को टीजी सिल्वर और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर को केरन कंपनी दिया गया।