बाहरी पर्यटकों द्वारा मसूरी जैसे शांत पर्यटन स्थल पर लगातार की जा रही अश्लील हरकतें और बदसलूकी पहाड़ों की रानी की छवि को धूमिल कर रही हैं....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Tourists molested school girls in Mussoorie
देहरादून: उत्तराखंड में यात्रा सीजन जोरों पर है। लेकिन पर्यटकों की भीड़ में कुछ अराजक तत्व भी पहाड़ों में घूम रहे हैं। कभी सोनप्रयाग में लाठियां भांजी जा रही हैं, कभी गंगा में शराब पार्टी की जा रही है। श्रीनगर गढ़वाल में तलवारें लहराई जा रही हैं, तो हरिद्वार में शराब में मस्त होकर गाड़ी से बाहर निकल कर लड़कियां छेड़ी जा रही हैं तो अब मसूरी में सरेआम स्कूल की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के बाद चाकूबाजी का मामला सामने आ रहा है।
Tourists molested school girls in Mussoorie
इसे दहशत नहीं तो और क्या कहेंगे.. सब ओर से पर्यटन की आड़ में हो रही अराजकतायें सामने आ रही हैं। ऐसे पर्यटक किसे चाहिए जो समाज में लोगों का जीवन दूभर कर दें। मसूरी में कैंपटी स्टैंड के निकट कुछ पर्यटकों ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जब छात्रा के भाई और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो पर्यटकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक स्थानीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है।
मसूरी में छात्राओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणियां
रिपोर्ट्स के अनुसार, मसूरी के कैंपटी स्टैंड के पास चार पर्यटक युवक स्कूल से घर लौट रही छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। छात्राओं ने जब उनका विरोध किया तो आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने भी इसमें छात्राओं का सहयोग किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया, और पर्यटकों में से एक युवक ने जेब से चाकू निकालकर एक स्थानीय युवक पर वार कर दिया। आरोपी पर्यटक के हमले से स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ,घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंजाब निवासी चार आरोपी
जानकारी मिलते ही मसूरी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि ये चारों आरोपी युवक पंजाब के जालंधर से मसूरी घूमने आए थे। पुलिस ने दो पर्यटक युवकों को हिरासत में लिया है, लेकिन दो युवक फरार हो गए हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद गहरा आक्रोश उत्पन्न हो गया है। उनका कहना है कि बाहरी पर्यटकों द्वारा मसूरी जैसे शांत पर्यटन स्थल पर लगातार की जा रही अश्लील हरकतें और बदसलूकी पहाड़ों की रानी की छवि को धूमिल कर रही हैं।
दो फरार - दो गिरफ्तार
स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस मामले में सख्त कदम कार्रवाई करने की मांग की है। मसूरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पंजाब के दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दो फरार युवकों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि पर्यटक युवक के हमले में घायल हुए युवक की स्थिति अब खतरे से बाहर है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।