Uttarakhand: अनियंत्रित होकर अलकनंदा में समाया टेंपो-ट्रेवलर, कई यात्रियों की मौत.. रेस्क्यू अभियान जारी

रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच घोलतीर के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो-ट्रेवलर अनिंत्रित होकर खाई में गिरा और अलकनंदा नदी में समा गया....
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Road Accident in Garhwal: Tempo-Traveller lost control and fell into Alaknanda
Image: Tempo-Traveller lost control and fell into Alaknanda

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के गढ़वाल में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस भीषण हादसे में कई लोगों की मरने की सूचना मिल रही है। यहां रुद्रप्रयाग-घोलतीर के पास एक यात्रियों से भरा टेम्पो-ट्रेवलर गहरी खाई में गिर गया।

Tempo-Traveller lost control and fell into Alaknanda

जानकारी के अनुसार आज बृहस्पतिवार की सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। आज सुबह रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच घोलतीर के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो-ट्रेवलर अनिंत्रित होकर खाई में गिरा और अलकनंदा नदी में समा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस और SDRF टीम अब तक कई यात्रियों को नदी से बाहर निकाल चुकी है जिनमें से कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है।

वाहन के साथ अलकनंदा में समाए यात्री

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो-ट्रेवलर के खाई में गिरते ही तीन यात्री गाड़ी से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, बाकी यात्री वाहन के साथ अलकनंदा नदी में समा गए। हादसे के तुरंत बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी जिसके बाद बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अब तक नौ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से कुछ की मौके पर ही मौत हो चुकी है। बाकी यात्रियों की खोज के लिए नदी में अभियान जारी है। अलकनंदा नदी के तेज बहाव और कठिन स्थल के कारण राहत कार्यों में समस्याएं आ रही हैं। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लेकिन अब तक ये हादसा होने का कारण पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम द्वारा नदी में यात्रियों की तलाश की जा रही है।