उत्तराखंड: बीजेपी नेता के बेटे ने की आत्महत्या, पुलिस जवान पर बेरहमी से पिटाई के आरोप

मृतक के परिजनों ने आज शनिवार 28 जून को कोटाबाग पुलिस चौकी के बाहर धरना दिया और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है...
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Committed Suicide: BJP leader son committed suicide
Image: BJP leader son committed suicide

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में भाजपा नेता के बेटे ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक के पिता ने पुलिस के एक सिपाही पर आरोप लगाया है कि उसने उनके बेटे को थप्पड़ मारा और उसके साथ अभद्रता की। मृतक के परिजनों ने पुलिस चौकी के सामने हंगामा किया और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

BJP leader's son committed suicide

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार 27 जून की शाम को नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के भाजपा नेता विशन नागरकोटी का 31 वर्षीय बेटा कमल नागरकोटी बाइक पर जा रहा था। इस दौरान कोटाबाग पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चल रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मृतक कमल नागरकोटी की बाइक को रोका तो उसके और एक पुलिस कर्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इसके बाद पुलिस कर्मी ने कमल नागरकोटी को जोरदार थप्पड़ मार दिया।

जगह खाकर की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि कोटाबाग पुलिस चौकी में तैनात तैनात सिपाही परमजीत सिंह ने कमल नागरकोटी को थप्पड़ मारा और उसके साथ अभद्रता की, जिसके बाद कमल ने कोटाबाग के बाजार में जहर पी लिया। इसके कारण उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। कमल की बिगड़ती हालत को देखकर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रात 10:00 बजे उसकी मौत हो गई। कमल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मृतक कमल नागरकोटी के परिवार का कहना है कि पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने के कारण उनका बेटा इतना दुखी हो गया कि उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने आज शनिवार 28 जून को कोटाबाग पुलिस चौकी के बाहर धरना दिया और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।