Uttarakhand Weather Update: आज फिर भारी बारिश के आसार, उत्तराखंड के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 30 मई को उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 30 June 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 30 June 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश नौ जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य चार जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 30 June 2025

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने हर जगह तबाही मचा दी है, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हो रखे हैं। प्रदेश के मैदानी जिलों में भी भारी बारिश के कारण बहुत सी परेशानियां उत्त्पन्न हो रही हैं। तेज बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। देहरादून में बीते शनिवार रात भारी बारिश के चलते कारगी ग्रांट के पास एक मकान गिर गया और दूसरे घर में दरारें आ गईं, वहीं यहां नदी किनारे बने कई मकान भी बह गए। शहर में जलभराव के कारण लोगों के घरों भी पानी भरने लगा है। भारी बारिश और मार्गों के अवरुद्ध होने के कारण प्रशासन ने 24 घंटों के लिए चारधाम यात्रा बंद कर दी थी, लेकिन आज चारधाम यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी कि चारधाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। वहीं यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार यानि 30 मई को उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आज प्रदेश के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा प्रदेश के चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथोरागढ़ जिलों में भी तेज दौर की बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि इन क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश के कारण जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे मौसम में दिन और रात दोनों समय अधिक सतर्क रहें और नदी-नालों के निकट जाने से बचें। इन दिनों यदि आवश्यक न हो तो पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से परहेज करें।

तापमान की स्थिति

बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।