मौसम विभाग के अनुसार आज गुरूवार 3 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 3 July 2025
देहरादून: उत्तराखंड में कई दिनों से भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की समस्या हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है।
Uttarakhand Weather Update 3 July 2025
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने हर जगह तबाही मचा दी है, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हो रखे हैं। प्रदेश के मैदानी जिलों में भी भारी बारिश के कारण बहुत सी परेशानियां उत्त्पन्न हो रही हैं। तेज बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। चमोली जनपद में बीते बुधवार को देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से कर्णप्रयाग उमटा के पास भूस्खलन हो गया है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बदरीनाथ हाईवे कई जगह बाधित हो गया है। उमटा में पहाड़ी से गिरा मलबा हाईवे किनारे बने एक घर में घुस गया, वहां मौजूद लोगों बमुश्किल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। बदरीनाथ हाईवे बाधित होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरूवार 3 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। आज उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चंपावत और बागेश्वर जनपदों में ज्यादातर स्थानों पर और प्रदेश के बाकी जिलों में कई स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं देहरादून बागेश्वर और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में आज गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।
सोनप्रयाग में लैंडस्लाइड
बीते बुधवार रात को हुई मूसलधार बारिश के कारण केदारनाथ के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग क्षेत्र में स्लाइडिंग जोन के पास मलबा और पत्थर आने से मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। गौरीकुंड से लौटने वाले कुछ यात्री स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित सोनप्रयाग लाया गया है। यहां मार्ग को खोलने के लिए काम किया जा रहा है। मार्ग के पूरी तरह से सुचारु होने पर यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।