Weather: उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार, 7 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड के मामले बढ़ रहे हैं। भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण चारधाम यात्रा अवरुद्ध हो गई है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update Tommorow 5 July 2025
Image: Uttarakhand Weather Update Tommorow 5 July 2025

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने कल शनिवार 5 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार कल को भी प्रदेश सभी जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए 7 जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update Tommorow 5 July 2025

उत्तराखंड में इस साल बीते 20 जून को मानसून पहुंचने से पहले भी प्री मानसून बारिश हो रही थी। लेकिन प्रदेश में मानसून के आगमन के बाद से बारिश का दायरा और अनुपात बहुत अधिक बढ़ गया है। प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड के मामले बढ़ रहे हैं। भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण चारधाम यात्रा अवरुद्ध हो गई है। चारधाम यात्री जगह-जगह फंस गए हैं, जिससे उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण प्रदेश में नदियां उफान पर हैं, जिससे मैदानी इलाकों में भी जलभराव की समस्या हो रही है। मौसम विभाग ने कल 5 जुलाई को प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर विशेष अलर्ट जारी करते हुए सावधान रहने की चेतावनी दी है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार कल शनिवार 5 जुलाई को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। लेकिन प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के ज्यादातर स्थानों पर कल गरज-चमक के साथ जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन सात जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर शनिवार को अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बाकी जिलों में कल हल्की और मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6, 7, 8, 9 और 10 जुलाई को भी उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आज इन तीन जिलों में अलर्ट

उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं, वहीं कुछ जिलों में बारिश भी हो रही है। बीते गुरूवार की रात भी प्रदेश के स्थानों पर जमकर बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर टूट-फूट भी हुई। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 4 जुलाई को भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की थी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ भारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज शुक्रवार की रात भी पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।