उत्तराखंड: रात को बाथरूम के लिए बाहर गई 16 साल की मासूम, 55 वर्षीय दरिंदे और अज्ञात ने किया दुष्कर्म

दोनों दरिंदों ने नाबालिग बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा और जर्बदस्ती कर उसे गांव के पास के एक धारे तक ले गए। जहाँ दरिंदों में मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया....
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
16 Year old girl raped: 16 Year old girl raped in Bageshwar
Image: 16 Year old girl raped in Bageshwar

बागेश्वर: उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर से एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहाँ एक 55 वर्षीय दरिंदे और एक अज्ञात ने 16 वर्षीय नाबालिग के मुंह पर कपड़ा बंधकर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी हरकत की। इस घटना के बाद पूरे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

16 Year old girl raped in Bageshavar

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार 4 जुलाई को एक व्यक्ति ने कपकोट थाने में दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी बीते गुरुवार की रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद बाथरूम के लिए घर से बाहर निकली। जब वो बाथरूम के पास पहुंची तो वहां पहले से दो व्यक्ति मौजूद थे। जिनमें एक 55 वर्षीय भूपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह और एक अज्ञात व्‍यक्ति शामिल थे।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर की दरिंदगी

उन दोनों दरिंदों ने उनकी नाबालिग बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसा और जर्बदस्ती कर उसे गांव के पास के एक धारे तक ले गए। जहाँ दोनों दरिंदों में उनकी मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़, अनुचित स्पर्श तथा यौन उत्पीड़न की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीडिता को धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वे लोग उसे जान से मारने मार देंगे, उसके बाद आरोपियों ने बच्चों को वहीं छोड़ा और वहां से चले गए।

आधी रात को रोते-बिलखते पहुंची घर

पीड़िता के पिता ने आगे बताया कि उन दरिंदों के जाने के बाद उनकी बेटी आधी रात को रोते-बिलखते घर पहुंची। परिजनों के बार-बार पूछने पर पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़िता ने ये भी बताया कि आरोपी भूपाल सिंह उसके साथ पहले भी कई बार अभ्रदता कर चुका है। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कपकोट थाने के थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने जानकारी दते हुए बताया कि दोनों दरिंदों के खिलाफ धारा 74, 75, 137 (2), 351 (2), 89, 7/8, 11/12 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा इस मामले की जांच और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।