Weather Update: उत्तराखंड में आज फिर सताएगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.. सावधान रहिये

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश भर में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है......
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 8 July 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 8 July 2025

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय से मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मलबा और बोल्डर गिरने से लगातार बाधित हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 8 July 2025

उत्तराखंड में मानसून के आगमन होने के बाद से लगातार हो रही भारी बारिश ने हर जगह तबाही मचा दी है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। वहीं प्रदेश के मैदानी जिलों में भी भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। भारी बारिश के कारण चारधाम मार्गों पर लगातार भूस्खलन होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। कई पहाड़ी क्षेत्रों में तो सड़कों के टूटने के कारण ग्रामीण लोग गांव में ही फंस गए हैं। भारी बारिश के चलते बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर कई जगहों पर बोल्डर और मलबा गिरने के कारण लगातार रुकावटें आ रही हैं। केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया में पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिरते जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार 8 जुलाई को उत्तराखंड के सभी जनपदों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के देहरादून, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में आज सामान्यतः बादल छाए रहेंगे, वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 28°C रहने की संभावना है।