Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: दहेज में 50 हजार की नकदी व बाइक की मांग पूरी न होने पर निर्दयी पिता ने अपने दो साल के मासूम पुत्र को छत से नीचे फेंक दिया। मासूम अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। इतना ही नहीं, जब पत्नी ने पति के खिलाफ काशीपुर पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई तो पुलिस ने एक न सुनी। थक-हारकर मां अपनी फरियाद लेकरएसएसपी दरबार पहुंची, जिसके बाद एसएसपी ने काशीपुर पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
उत्तराखंड में दो साल का मासूम बच्चा जिंदगी और मौत के बीच इसलिए जूझ रहा है क्यूंकि उसके बाप की दहेज की प्यास पूरी न हुई। मासूम को छत से नीचे फेंक दिया गया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को मुरादाबाद रोड स्थित एसपी कार्यालय में जनता दरबार में एसएसपी मणिकांत मिश्रा पहुंचे। इस दौरान मोहल्ला महेशपुरा जीत कॉलोनी निवासी उजमा ने एसएसपी को प्रार्थना देकर बताया कि उसका विवाह 14 नवंबर 2022 को मोहल्ला महेशपुरा जीत कॉलोनी शमी पुत्र अब्दुल रशीद के साथ हुआ था। शादी में मिले दहेज से ससुराली खुश नहीं थे तथा शादी के पांच दिन बाद ही दहेज में बाइक लाने की मांग करते हुए उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। शादी के बाद उसे एक पुत्र हमजा व पुत्री हुमरा हुए हमजा की उम्र इस समय करीब दो साल है। कहा कि इसके बाद भी दहेज की मांग करने पर उसने हजारों रुपए अपने मायके से लाकर दिए। इसके बाद भी दहेज की मांग करते हुए उसके पति वाशिंग मशीन, कूलर में आग लगा दी तथा मोबाइल भी तोड़ दिया।