Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश के आसार, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

आज शनिवार उत्तराखंड के सभी जनपदों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश और कुछ जिलों में तीव्र से अति तीव्र बारिश होने का अलर्ट जारी......
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 12 July 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 12 July 2025

देहरादून: देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तराखंड के सभी जनपदों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश और कुछ जिलों में तीव्र से अति तीव्र बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 12 July 2025

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी जिलों तक काफी दिनों से भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश में बारिश के कारण एक ओर जहाँ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं कई जगहों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जहाँ भूस्खलन की समस्याएं हो रही हैं वहीं मैदानी क्षेत्रों में नदियां उफान पर आने के कारण लोगों को बाढ़ की परेशानी की जूझना पड़ रहा है। प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण जगह नदी-नाले उफान पर आ गए और भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गए। बीते गुरूवार को देहरादून के तपोवन में खाले के तेज बहाव में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कालसी में भूस्खलन होने से हिरपुर-कोटी-मीनस और कालसी-चकराता स्टेट हाईवे अवरुद्ध हो गए। इससे 50 से अधिक वाहन फंस गए। मौसम विभाग ने आज शनिवार को भी प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम का पूर्वनुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार 12 जुलाई को भी प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के रूद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में भी आज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 30-40 किमी/घंटे की रफ़्तार से झोंकेदार तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के कारण सड़कों / राजमागों मे अवरोध होने और नालों और नदियों का अतिप्रवाह होने की चेतावनी जारी की है।