दुकान में आग इतनी तेजी से फैली कि मिनटों में सारा सामान जलकर राख हो गया। इस भीषण आग की चपेट में आने से आस-पास की अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Fire in shop caused loss of lakhs
देहरादून: मसूरी के मॉल रोड पर स्थित एक आइसक्रीम की दुकान में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटों को आते देख इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। लेकिन तब तक दुकान के अंदर लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था।
Fire in shop caused loss of lakhs
जानकारी के अनुसार, आज रविवार की मसूरी में माल रोड पर गढ़वाल टैरेस रेस्टोरेंट के सामने स्थित एक आइसक्रीम की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान में अचानक आग लगने से पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर पानी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आ भीषण र्रो चुकी थी। मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों ने अफरा-तफरी में फायर ब्रिगेड की टीम को दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, इस दौरान मसूरी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने तीन घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद बमुश्किल भीषण आग की लपटों पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, उतनी देर में दूकान के अंदर रखा सामान और मशीनें जलकर खाक हो चुकी थी।
दुकान के मालिक का लाखों का नुकसान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान में आग इतनी तेजी से फैली कि मिनटों में सारा सामान जलकर राख हो गया। इस भीषण आग की चपेट में आने से दुकान के आस-पास की अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय दुकानदारों से सूचना मिलते ही तत्काल मसूरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। वहीं दुकान के मालिक का कहना है कि उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
फायर टेंडर के पहुंचने से पहले ही जल चुकी थी दुकान
फायर सर्विस अधिकारी के अनुसार, प्राथमिक जांच से प्रतीत हुआ है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है, लेकिन इस मामले की जांच अभी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि फायर टेंडर के पहुंचने से पहले ही दुकान पूरी तरह से जल चुकी थी। आइसक्रीम की दुकान में फ्रिज, कूलर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री थी, जो पूरी तरह से जल कर नष्ट हो चुकी है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दुकान में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।